अग्निपथ सेना भर्ती 2022, अग्निपथ योजना क्या है, योग्यता, चयन, आवेदन के बारे में जाने

 अग्निपथ योजना क्या है ?

अब भारतीय सेना (आर्मी, एयरफोर्स, नेवी) में भर्ती अग्निवीर योजना के तहत होगी। जिसमे जितने भी अग्निवीर भर्ती किये जायेंगे उनमे से केवल 25% को ही स्थायी नियुक्ति मिलेगी बाकि 75% जवानो को 4 साल नौकरी करने के बाद उनके घर भेज दिया जायेगा। ये सैनिक अग्निवीर कहलायेंगे। 

अग्निवीर योजना में कौन कोन सी भर्ती होंगी। 

अग्निवीर योजना से केवल सिपाही पद के लिए भर्ती की जाएगी। अफसर रैंक पर ये योजना लागु नहीं है। जैसे खुली भर्ती की जाती थी उसी तरह अग्निवीरो को भर्ती किया जायेगा। जिनमे कलर्क, स्टोर कीपर, tradesman, आदि सटाफ भर्ती किया जायेगा। 

अग्निवीर के लिए आयु तथा योग्यता क्या होगी। 

अग्निवीर योजना में भाग लेने के लिए योग्यता 17.5 से 21 वर्ष तक निर्धारित किया गया है।  जिसको बढ़ा कर अब 23 वर्ष तक कर दिया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थी लाभ उठा सके। 

अग्निवीर के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10 पास रखी गई है। 

अग्निवीर योजना के लिए कब कहाँ और कैसे करे आवेदन 

आने वाले 90 दिनों के अंदर 46000 अग्निवीरो की भर्ती कर दी जाएगी। जिसके बारे में जल्दी ही नए अपडेट किये जायेगें। 

अग्निवीरो की भर्ती के लिए तीनो सेनाओ में अलग अलग भर्ती की जाएगी।  तथा अलग अलग नोटिफिकेशन जारी किये जायेगे। 

आर्मी की भर्ती के लिए यहाँ क्लिक करे 

एयरफोर्स के भर्ती के लिए यहाँ क्लिक करे। 

नेवी  की भर्ती के लिए यहाँ क्लिक करे। 

अग्निवीर योजना में वेतन क्या मिलेगा। 

Agnipath Bharti Yojana Pay Scale
1st Year Rs. 30,000 /-
2nd Year Rs. 33000 /-
3rd Year Rs. 36500 /-
4th Year Rs. 40,000 /-
When Exit after 4 Years – 11.71 Lakh (Tax-Free) as Seva Nidhi Package.


अग्निवीर योजना में महिलाओ की भर्ती होगी या नहीं। 
 थल सेना में केवल पुरुषो को भर्ती किया जायेगा। लेकिन एयरफोर्स तथा नेवी में महिलाओ को अग्निवीर के रूप में भर्ती होने का मौका मिलेगा। 

4 वर्ष बाद सेना से बहार किये जाने पर अग्निवीर का जीवन कैसा होगा, पेंशन मिलेगी या नहीं। 

4 साल सेना में रहने के बाद मुक्त किये गए सैनिको को पेंशन नहीं मिलेगी। इनको केवल 11.71 लाख रूपये सेवा निधि पैकेज के रूप में टैक्स फ्री मिलेंगे। सेना दवारा दिए गए प्रमाण पत्र दवारा उनको आसानी से लोन तथा दूसरी नौकरी लेने में मदद मिलेगी। राज्य सरकारें इनको अन्य नोकरियो में वरीयता प्रदान करेगी। 

वीरगति या दिव्यांग होने पर क्या होगा। 
सभी अग्निवीरो का 48 लाख रुपए का नॉन प्रीमियम इन्शुरन्स कवर दिया जायेगा। और सेना में ऑन ड्यूटी रहते समय यदि जवान वीरगति को प्राप्त  होता है तो उसको 44 लाख रूपये अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।  उसके परिवार को 4 साल तक सेवा न किये गए हिस्से का भी भुगतान किया जायेगा। 
दिव्यांग होने पर  
100% Disability - Rs. 44 Lakh
75% Disability - Rs 25 Lakh
50% Disability - Rs. 15 Lakh  अनुदान दिया जायेगा। 

अग्निवीर स्कीम की और ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Jhajjar Co-Oprative bank Clerk, Guard, Peon, Driver posts Last Date 26/02/2018