csc सेंटर कैसे ले, csc centre kaise le

csc सेंटर खोलने के लिए क्या चाहिए
csc सेंटर खोलने के लिए सबसे पहले आप पास आपका साइबर कैफ़े या कोई भी बिज़नेस ऐसा होना चाहिए जो csc की सर्विसेज में आता हो तो आपको csc सेंटर मिल सकता है csc की सर्विस लिस्ट में हज़ारो बिज़नेस है जो csc सेंटर के माध्यम से लोगो तक सर्विस पंहुचा सकते है कुछ उदाहरण मै आपको दे देता हु ताकि मेरी बात क्लियर हो जाये। 

जैसे कोई भी
 दुकानदार जो किरयाने का समान  बेचता है वो csc के लिए अप्लाई कर सकता है csc में estore की सर्विस है तो केवल csc से ही किसी को मिल सकती है 
मेडिकल स्टोर वाले csc अप्लाई कर सकते है फिर CSC से सरकारी मेडिकल स्टोर के लिए अप्लाई कर सकते है। 
साइबर कैफ़े वाले ले सकते है फिर वो csc के माध्यम से अपनी सर्विस लोगो को बेच सकते है। 
प्राइवेट स्कूल वाले भी ले सकते है जो csc से स्कूल चला सकते है। या यूँ  कह ले csc लेकर आप स्कूल चला सकते है बात एक ही है।  
....................................................
कहने का मतलब ये है की csc एक ऐसी संस्था है जो आपको लगभग हर सर्विस प्रोवाइड कर रही है और वो सर्विस आपको बिना csc के बाहर भी मिल रही है।  फर्क सिर्फ इतना है की csc का ठप्पा मिलने के बाद आप उस काम को और आसानी से कर पाएंगे क्योकि एक बहुत बड़ी आबादी को ये भर्म है की csc एक सरकारी संस्था है और उस भरम के चलते जिस आदमी के पास csc होती है लोग उससे प्रभावित होने लगते है कि भाई इसके पास तो csc है।  और उसी प्रभाव का फायदा आपको भी मिलेगा यदि आप csc ID ले लेते है तो वैसे आपको बता दू  CSC एक प्राइवेट संस्था है जो सरकार से कॉन्ट्रैक्ट करके काम लेती है और CSC ID लेने वालो से वो काम करवाती है बस इतना से मैटर है।  और csc कुछ नहीं है सरकार हमेशा अपने चाहने वालो को कॉन्ट्रैक्ट देती है अभी मोदी सरकार है तो CSC उनके चाहने वालो की है तो कॉन्ट्रैक्ट मिल रहे है सरकार बदलते ही आप भी यही है हम भी यही है देख लेना csc के हाल csc के पास सिर्फ प्राइवेट काम ही जायेंगे।  खैर कुछ भी हो सकता है वो तो बाद की बात है।  अभी तो सभी लोग इसको सरकारी समझते है तो फायदा उठाओ सभी
.................................
    एक अन्य पॉइंट भी आपके साथ साँझा कर देता हू वो ये कि जो सर्विस आपको अन्य पोर्टल पर फ्री में मिलती है वो csc के पोर्टल पर आपको पैसो में मिलती है।  जैसे अगर आप कोई डॉक्यूमेंट csc के बहार अपनी ID क्रिएट करके आप अप्लाई करोगे तो वो आपको फ्री में मिलेगी।  और csc ID से करोगे तो उसका चार्ज आपसे लिया जायेगा।  
    जैसे पासपोर्ट csc के पोर्टल पर फॉर्म अप्लाई करने का चार्ज 43 रूपये लिया जाता है। 
जो की ओपन पोर्टल पर वो फॉर्म फ्री में उपलब्ध है एक ही है csc की सभी सर्विसेज। 
फिर भी अगर आप csc अप्लाई करना चाहते है तो उसके लिए आपसे पास सबसे पहले TEC सर्टिफिकेट होना चाहिए।  tec सर्टिफिकेट लेने के बाद आपको csc में अप्लाई करना होगा।  
tec सर्टिफिकेट अप्लाई करने के लिए वीडियो निचे दिया गया है 

ये सर्टिफिकेट एग्जाम पास करने के बाद आप csc ID में अप्लाई कर सकते है जिसका लिंक मैंने निचे दिया है।  
https://register.csc.gov.in/
दिए गए लिंक पर आप अपनी csc के लिए अप्लाई कर सकते है 
अप्लाई होने के बाद csc का distt मैनेजर आपकी शॉप पर visit करेगा तथा सभी csc की सभी कंडीशंस पूरी होने के बाद आपकी ID को वेरीफाई कर देंगा 
उसके कुछ दिन बाद आपकी ईमेल पर CSC का ID और पासवर्ड आ जायेगा। 
जिसमे आप लोगइन करके  csc की सभी सर्विसेज का लाभ उठा सकते है।  
.........................
csc ID मिलते ही ये मत सोचने लग जाना की अब सारे काम इस csc id से कर पाउँगा।  जैसे की मैंने आपको बताया csc id के साथ सिर्फ वो सर्विस आपको फ्री में मिलती है जो मार्किट में पहले ही फ्री में उपलब्ध है और csc उन सर्विसेज पर चार्ज करती है।  
......................
अब मेन बात आती है की आपको सभी सर्विस करने के लिए क्या करना होगा। 
देखिये 


एग्जाम डिटेल्स 
इन्शुरन्स करने के लिए रखो RAP एग्जाम क्लियर करना होगा।
edistt के लिए आपको अलग से फॉर्म अप्लाई करके  DC को इंटरव्यू देना होगा।  
बैंक कर सर्विस के लिए IIBF का एग्जाम देना होगा। 
आधार सर्विस के लिए अलग से आधार सुपरवाइजर का टेस्ट क्लियर करना होगा।  
और भी बहुत चीजे है जो आपको समय समय पर करते रहना होगा।  
मतलब कि csc id लेने के बाद आपको हर सर्विस के लिए अलग से फॉर्म अप्लाई करना होगा एग्जाम देना होगा और  ना जाने क्या क्या देना होगा (joke)


और अगर आप सोच रहे है की csc ले या नहीं तो इसके लिए मेरा एक और अन्य लेख पढ़ सकते है 
थैंक्स 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Jhajjar Co-Oprative bank Clerk, Guard, Peon, Driver posts Last Date 26/02/2018