cyber cafe kaise khole, साइबर कैफ़े कैसे खोले

 साइबर कैफ़े कैसे खोले 

साइबर कैफ़े   का बिज़नेस कैसे शुरू करे 

    कुछ साल पहले तक तो साइबर कैफ़े का बिज़नेस काफी तेजी से आगे बढ़ रहा था लेकिन अब इंटरनेट यूजर की मात्रा बढ़ गई है।  लोग अपने मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल करने लगे है तो साइबर कैफ़े की डिमांड में थोड़ी सी कम हो गई है।  आज कल बहुत कम लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए साइबर कैफ़े में जाते है।  लेकिन साइबर कैफ़े में आज कल ऑनलाइन फॉर्म फिलिंग का काम बहुत हो जोरो पर चल रहा है क्योकि सभी सरकारी व प्राइवेट कपंनिस ने अपने रोजगार व अन्य चीजे ऑनलाइन कर दी है तो कम समय में ज्यादा से ज्यादा डाटा डालने के लिए प्रोफेशनलस की डिमांड भी बढ़ गई है तो साइबर कैफ़े ओनर ऑनलाइन डाटा एंट्री का कार्य कर सकता है इसके अलावा भी बहुत सारी ऐसी सर्विसेज है जिन का आम आदमी को ज्ञान नहीं होता तो उन सर्विसेज को वो कैफ़े के माध्यम से उपयोग कर सकते है क्योकि आज भी इंडिया में बहुत ज्यादा लोग डिजिटल साक्षर नहीं है इस लिए इंडिया में साइबर कैफ़े की मांग फ़िलहाल जोरो पर है।  Job Portal For Latest Updates.

कम इन्वेस्टमेंट में शुरू :- साइबर कैफ़े एक ऐसा बिज़नेस है जो बहुत ही कम इन्वेस्टमेंट में शुरू किया जा सकता है।  

साइबर कैफ़े का बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको बहुत सारी  चीजों का ध्यान रखना होगा जिनके बारे में विस्तार से निचे बताया गया है।  

1 स्थान:-

     साइबर कैफ़े किसी भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में किया जा सकता है।  जैसे स्कूल कॉलेज मेडिकल, या कोई सरकारी दफ्तर के नजदीक दिया जा सकता है जहा पर हर रोज लोगो का आना जाना लगा रहता हो वही स्थान सबसे सही होता है ताकि आपको चलता फिरता कस्टमर मिल जाये।  इसमें सबसे पहले ध्यान देने वाली बात यह है की अगर ऐसे किसी जगह पर आपका घर है तो आप किस काम को घर से ही करे ताकि आप किराये से बच सकते।  और यदि आपका घर ऐसे स्थान के नजदीक नहीं है तो आप कम किराये की दुकान लेकर  भी इस काम को शुरू कर सकते है। 

2 हार्डवेयर :- 

    इसके लिए आपको शुरू में सस्ता या सेकंड हैंड हार्डवेयर मिल जाये तो बहुत अच्छी बात है।  बाद में काम चलने के बाद आप हार्डवेयर बढ़ा सकते हो।  ऑनलाइन फॉर्म फिलिंग का कार्य करने के लिए आपको सर एक कंप्यूटर सिस्टम एक थ्री इन वन कलर प्रिंटर, और एक इंटरनेट का कनेक्शन चाहिए जिससे आप बहुत सारी सर्विसेज दे सकते है जैसे  बिल पेमेंट, रिचार्ज, एडमिट कार्ड प्रिंट, फॉर्म फिलिंग, रिजल्ट्स, इन्सुरेंस, लेमिनेशन, और भी बहुत सारी सर्विसेज है जो डेली लाइफ में काम आने  है सर्विस है।  

    हार्डवेयर के लिए मैंने कुछ बेस्ट हार्डवेयर डिवाइस आपके लिए निकले है जो निचे  दिए है उनको आप ऑनलाइन  खरीद सकते है।  या ऑफलाइन भी खरीद सकते है।  

        1. कंप्यूटर i5 ले ले 

        2 लेमिनेशन मशीन 

        3 कलर प्रिंटर  3in 1 

3 इन्वस्टमेंट :- 

    शुरू में आप अपने कैफ़े में कम से कम इन्वेस्टमेंट करने की कोशिश करे अगर आपके पास पर्याप्त धन है तो भी आप थोड़ा थोड़ा करके हार्डवेयर जुटाए तो अच्छा होगा।  इस दौरान आपको रिक्वायरमेंट्स समझ आ जाएगी की जिस स्थान पर आप बैठे है उस पर किस हार्डवेयर से आप ज्यादा कमा सकते है वही मशीन आप बाद में खरीद सकते है उदाहरण के लिए अगर आपके पास फोटोस्टेट का काम ज्यादा आता है तो आप फोटोस्टेट की मशीन लगा सकते है, अगर आपके पास आधार से पैसे निकलवाने वाले ज्यादा आते है तो आप बिओमेट्रीक मशीन ला सकते है जिससे आप लोगो के आधार से पैसे निकल सकते है आदि।  इस प्रकार आप रेक्विरेमन्ट्स को समझ कर इन्वेस्ट करेंगे तो आपका पैसा कम लगेगा और आप कम सही हार्डवेयर अपने लिए चुन पाएंगे।  

4 सर्विसेज:-  

    साइबर कैफ़े से सम्बंधित बहुत सारी सर्विसेज है जो आप लोगो को दे सकते है उनमे से आप बेस्ट सर्विसेज चुन ले जिनमे अच्छा पैसा बनता है उनको मास्टर कर ले तथा लोगो को बेस्ट सर्विस प्रोवाइड करे सही जानकारी प्रदान करेंगे तो लोग आपसे प्रभावित होने लगेंगे और आपसे ही अपना काम करवाने के लिए लाइन में लगेंगे कही और नहीं जायेंगे।  

कुछ सर्विसज के नाम इस प्रकार है 

डाक्यूमेंट्स सर्विस 

जैसे:-  आधार कार्ड, वोटर कार्ड , पैन कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट आदि। 

बैंकिंग सर्विसेज, Online Form Filling

जैसे :- आधार से पैसे निकलना, खाता खोलना, पैसे ट्रांसफर करना, इन्शुरन्स करना  आदि। 

अन्य सर्विसेज :- रिचार्ज, लेमिनटिन, फोटोस्टेट, प्रिंटआउट्स, ऑनलाइन फॉर्म फिलिंग, जॉब सर्विस, पुलिस वेरिफिकेशन, pf निकलना, स्कूल कॉलेज एडमिशन फॉर्म , ड्राइविंग लइसेंस  बनाना, टिकट बुकिंग, जन्म प्रमाण पत्र   आदि और भी बहुत सारी सर्विसेज है जिनको शामिल किये जा सकते है। 

और अगर आप CSC ले लेते है तो आपको और भी बहुत सारी सरकरी डॉक्यूमेंट बनाने की परमिशन मिल सकती है जैसे डोमिसाइल, इनकम सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, तथा सरकारी प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका भी आपको मिल सकता है CSC लेने के लिए तथा अप्लाई करने के लिए क्या रेकुरेमेन्ट्स है उसके लिए आप हमारा दूसरा लेख पढ़ सकते है जिसका लिंक निचे दिया गया है।  

csc लेने का प्रोसेस जानने के लिए यहाँ क्लिक करे 

अगर आप ऊपर दी गई सर्विसेज में से किसी भी सर्विस के बारे  में पूरी जानकारी लेना चाहते है तो आप हमसे यूट्यूब चैनल से ले सकते है  जिसका लिंक निचे दिया गया है। 

https://www.youtube.com/channel/UCpQB3pJilREeI0W8bcRk_4w

5 स्किल्स :- 

    बेसिक कंप्यूटर नॉलेज 

    फोटोशॉप, हिंदी इंग्लिश टाइपिंग, इंटरनेट का ज्ञान जरुरी है 

    

6 इम्पोर्टेन्ट वेबसाइट 

IRCTC 

NVSP 

Passport  etc.

9 फ्यूचर स्कोप:- 

    प्रधान जी ऐसा है इसे फील्ड में ऐसा कोई ब्राइट फ्यूचर नहीं है।  जो मै आपको ये लिख दू की इसमें काम करके आप आने वाले टाइम में बहुत आमिर बन जाओगे तो ऐसा कुछ भी नहीं है।  लेकिन इम्पॉसिबल कुछ भी नहीं है।  आप साइबर कैफ़े से शुरू करके इसको कितना भी आगे बढ़ा सकते हो बस आपको सोचने की जरुरत है अगर आप भी बढ़ना चाहते हो तो आपको मेरे दवारा बनाया  गया साइबर कैफ़े का कोर्स खरीदना होगा जिसमे मैंने ये सभी बाते डिटेल में समझाई है  लिंक निचे दिया गया है।  इस कोर्स को लेने के बाद आप एक अलग लेवल पर जाकर काम कर पाओगे।  




इंट्रोडक्शन वीडियो 

Know More 

Buy Now 

10 रजिस्ट्रेशन ऑफ़ साइबर कैफ़े 

    साइबर कैफ़े चलने से पहले आपको सलाह दी  है कि अपनी लोकल एरिया से कोई लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन जरूर करवा ये तो यह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।  

रजिस्ट्रेशन के लिए आप msme में भी रजिस्टर कर सकते है।  

10  रूल एंड रेगुलेशन :-

    अपने सेंटर पर गैर क़ानूनी कार्य न करे।  

    आने जाने वालो का हिसाब रखने के लिए एक एंट्री रजिस्टर रखे। 

    हो सकते तो cctv कैमरा लगवा कर रखे। 

    अपने काम करने के कुछ नियम बनाये।  नहीं तो लोग काम नहीं करने देंगे।  वो आपको अपने हिसाब से मोड़ते चले जायेंगे।  

एडवरटाइजिंग एंड ऑफर्स :-

    अपने साइबर कैफ़े शुरू करने से पहले ही आप अपने काम की सुचना जारी कर दे ताकि लोगो को पता लग सके।  

समय समय पर लोगो के लिए ऑफर्स ले कर आते रहे।  तथा अपनी advertisement  करते रहे।  

सोशल मीडिया पर अपना कार्य लोगो को दिखाते रहे क्योकि जब लोग देखेंगे तभी वो आपको नोटिस करेंगे।  

धन्यवाद्  

टिप्पणियाँ

  1. Hello Admin Sir,
    Your Work Is so impressive and I am very impressed, I am daily visiter your website and I share your article every plateform.
    Your article CSC Bijli Bill Ekmusht Samadhan Yojana 2022 I send whatsapp , facebook , Instagram , and other social media plateform.

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Jhajjar Co-Oprative bank Clerk, Guard, Peon, Driver posts Last Date 26/02/2018